CG में पति के साथ मिलकर प्रेमिका ने की प्रेमी की हत्या, एक लाख की दी थी सुपारी, चार आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने प्रेमिका समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बांकीमोंगरा क्षेत्र में रहने वाले अश्विनी पाठक उर्फ पिंटू की हत्या उसकी प्रेमिका अंजू पाठक ने अपने पहले पति और दो अन्य साथियों की मदद से करवाई थी। इसके बदले अंजू ने एक लाख रुपये की सुपारी दी थी।

यह मामला चार जुलाई का है। विद्युत सब स्टेशन के पास झाड़ियों में खून से लथपथ एक शव मिला था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और पाया कि युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या की गई है। मौके से शराब की बोतलें, मूंग दाल का पैकेट और एक बैग बरामद हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद ली गई।

पोस्टमार्टम में पुष्टि हुई कि युवक की मौत चाकू के वार से हुई है। शव की पहचान अयोध्यापुरी दर्री निवासी अश्विनी पाठक के रूप में हुई, जो पहले से ही अपराधिक गतिविधियों में शामिल था। परिजनों ने बताया कि वह एक दोस्त के साथ घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा।

जांच के दौरान पुलिस ने इंदिरा नगर निवासी एकलव्य कुमार उर्फ सिटू और अजय चौहान को हिरासत में लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतक का प्रेम संबंध अंजू पाठक से था, जो अपने पहले पति से अलग होकर सीएसईबी कॉलोनी में रह रही थी। अश्विनी आए दिन अंजू के साथ मारपीट करता था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो चुकी थी।

इससे छुटकारा पाने के लिए अंजू ने एकलव्य को हत्या के लिए तैयार किया और अपने पूर्व पति रंजीत सिंह मेहरा को भी शामिल कर लिया। चारों ने मिलकर योजना बनाई। एक लाख रुपये में हत्या का सौदा तय किया गया। पांच हजार रुपये एडवांस में दिए गए।

योजना के अनुसार, एकलव्य और अजय ने अश्विनी को शराब पीने के बहाने बांकीमोंगरा सब स्टेशन के पास बुलाया। वहां नशे की हालत में चाकू से उसकी हत्या कर दी और उसकी बाइक लेकर फरार हो गए।

पुलिस ने अंजू और उसके पूर्व पति को भी गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपितों की निशानदेही पर मृतक की बाइक, हत्या में प्रयुक्त चाकू और अन्य सामान बरामद कर लिया गया है। सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कॉलेज से करियर तक की तैयारी : SRGI के...

भिलाई। विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता, डिजिटल कौशल और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप रोजगारपरक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस...

13 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के रनचिरई थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला...

एकता दिवसः सरदार पटेल की विरासत और राष्ट्रीय एकता...

​नई दिल्ली। राष्ट्रीय एकता केवल नक्शे पर सीमाएँ खींचने से सुरक्षित नहीं होती। इसका निर्भर यह है कि क्या विभिन्न क्षेत्रों, भाषाओं और समुदायों...

BSP के गेटों पर ट्रकों की आवाजाही घटी, ट्रांसपोर्टरों...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के विभिन्न गेटों पर ट्रकों की आवाजाही, डिस्पैच और परिवहन व्यवस्था में आ रही समस्याओं को लेकर ट्रांसपोर्टरों ने...