CG News : सांप डसने से मां और बेटी की मौत, गांव में शोक की लहर

बलौदाबाजार। जिले से दुखद खबर सामने आ रही है, यहां कसडोल के ग्राम ठाकुरदीया में सांप के काटने से एक मां और उसकी बेटी की मौत हो गई। बीती मंगलवार तड़के सुबह करीब 4 बजे की यह घटना है।

जानकारी के मुताबिक सतवती पारदी (35) और उनकी बेटी देविका (9) घर के फर्श पर सो रही थीं। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने दोनों को काट लिया। सांप के काटने के बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी। परिजन तुरंत दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। डॉक्टरों ने दोनों की स्थिति गंभीर बताई।

कुछ ही समय में देविका ने सीएचसी में दम तोड़ दिया। सतवती की हालत और बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। एक ही रात में मां-बेटी दोनों की मौत से पूरा गांव शोक में डूब गया है। इस घटना ने ग्रामीण क्षेत्रों में सर्प दंश से बचाव और समय पर चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता के सवाल खड़े कर दिए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...