कैम्प मंडल में भाजपाइयों ने मनाया गुरु पूर्णिमा उत्सव, गुरुओं और समाज के वरिष्ठ लोगों का किया सम्मान

भिलाई। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के निर्देश पर कैम्प मंडल में सभी पंथ के साधु संतों सहित समाज के वरिष्ठजनों, गुरुओं का शॉल, अंगवस्त्र व श्रीफल देकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर समाज प्रमुखों, साधु संतों में प्रमुख रूप से आचार्य ओम प्रकाश द्विवेदी जी, पंडित अवध बिहारी पाण्डेय जी, पूर्व प्राचार्य ईश्वरचंद त्रिपाठी जी, पूर्व प्राध्यापक बैजनाथ शुक्ला जी, सिख समाज कैंप के प्रमुख बलदेव सिंह जी, दक्षिण भारतीय ज्योतिषाचार्य ए श्रीनिवास शर्मा जी, पी त्रिनाथ जी, सतनामी समाज के पंडित जागवल जोशी, सतनामी समाज भंडारी बुसऊ डहरिया, मंदिर पुजारी अजायबलाल द्विवेदी जी, शासकीय सेवानिवृत शिक्षक आर के पाटकर के निवास पर जाकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, पूर्व कैंप मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, मंडल मंत्री धर्मेंद्र पांडेय व संजय जायसवाल, भाजयुमो जिला कोषाध्यक्ष मोहनीश काले, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह, वी अप्पा राजू, पार्षद लक्ष्मी दिवाकर,धर्मेंद्र सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा ने दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...