हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के खिलाफ 7वीं FIR, दो लाख के बदले व्यापारी से वसूले 30 लाख

रायपुर। हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना में सूदखोर हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर और उसके गिरोह के खिलाफ अवैध वसूली व धमकी देने का एक और मामला सामने आया है। व्यापारी भोपाल मणि साहू की शिकायत पर पुलिस ने रोहित तोमर, दिव्यांश, आकाश, योगेश सिन्हा समेत अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

तोमर बंधुओं ने व्यापारी से 2 लाख के बदले 30 लाख रुपये वसूले थे। मुख्य आरोपित वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर को एक महीने के बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। दोनों पर पांच हजार रुपये इनाम घोषित किया गया है, वहीं गिरफ्तारी वारंट भी इनके खिलाफ जारी है। गौरतलब है कि दिव्यांश पहले से न्यायिक रिमांड पर जेल में है। इस गिरोह पर अब तक दो थानों में कुल सात एफआइआर दर्ज हो चुकी हैं।

प्रार्थी ने बताया कि उसने व्यवसाय के लिए दिसंबर 2022 में रोहित तोमर से दो लाख रुपये तीन प्रतिशत मासिक ब्याज पर उधार लिए थे। इस दौरान आरोपितों ने कोरे स्टांप पर हस्ताक्षर करवाकर अपने पास रख लिए। बाद में आरोपियों ने लगातार ब्याज के नाम पर वसूली की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...