संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति के खिलाफ कर्मचारी संघ ने खोला मोर्चा, अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी, जानिए पूरा मामला

खैरागढ़। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ में कुलपति डॉ. लवली शर्मा के खिलाफ कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। कुलपति के कथित “अभिशाप” शब्द वाले बयान को विश्वविद्यालय के संयुक्त गैर शिक्षक कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों का अपमान बताया है और 17 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।

संघ का आरोप है कि कुलपति ने गैर शिक्षक कर्मचारियों को “अभिशाप”, “गुणहीन” और “अप्रशिक्षित” कहकर न केवल कर्मचारियों का अपमान किया है, बल्कि उनके आत्मसम्मान और सामाजिक पहचान को ठेस पहुंचाई है। संघ का कहना है कि पिछले चार दशकों से जिन कर्मचारियों की मेहनत से यह विश्वविद्यालय खड़ा हुआ है, उन्हीं लोगों को इस तरह से नीचा दिखाना अस्वीकार्य है।

संघ ने कुलपति डॉ. लवली शर्मा से “अभिशाप” शब्द वापिस लेने और सार्वजनिक रूप से सशर्त माफी मांगने की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि यह आंदोलन किसी स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि सम्मान, गरिमा और अधिकार की लड़ाई है। यदि विश्वविद्यालय प्रशासन समय रहते कोई समाधान नहीं करता, तो यह आंदोलन प्रदेशव्यापी रूप लेगा और इसकी पूर्ण जिम्मेदारी कुलपति और प्रशासन की होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...