यूपी चुनाव में दुर्ग की बेटी बड़ी जीत की ओर: तीन बार के मंत्री और नेता प्रतिपक्ष को देने वाली हैं शिकस्त…7 हजार से ज्यादा वोटों से केतकी चल रही हैं आगे

भिलाई। दुर्ग की एक बेटी ने यूपी चुनाव में कमाल कर दिया है। सपा के दिग्गज नेता को धूल चटा दी है। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बाँसडीह विधानसभा से भाजपा की प्रत्याशी केतकी सिंह आगे चल रही हैं। केतकी का मायका दुर्ग शहर है। उन्हें इस बार भाजपा ने चुनावी मैदान में उतारा है।

भिलाई नायर समाज की मेधावी छात्रा रही हनुमान नगर दुर्ग की लाडली बिटिया केतकी सिंह को भाजपा हाई कमान ने उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में बलिया जिले के बाँसडीह विधानसभा से अपना उम्मीदवार बनाया। जहां चुनाव जीतते हुए दिख रही हैं।

केतकी सिंह का विवाह बलिया जिले के शांतस्वरूप सिंह के साथ हुआ है। वे भाजपा के कद्दावर नेता बाहुबली हनुमान नगर निवासी बिश्राम सिंह की बहू हैं। बाँसडीह विधानसभा चुनाव में केतकी सिंह का मुकाबला सपा के कद्दावर नेता, तीन बार के मंत्री नेताप्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी से हुआ।

अभी तक रूझानों में केतकी सिंह आगे चल रही हैं। 7 हजार से ज्यादा वोटों से केतकी को बढ़त है। बताया जा रहा है कि ये लीड बढ़ने वाली है। दुर्ग के लोकप्रिय पार्षद अरुण सिंह ने बताया कि, चुनाव प्रचार के लिए दुर्ग शहर से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता गए थे।

भाजपा के कद्दावर नेता राजनाथ सिंह और धर्मेन्द्र प्रधान का विशेष आशीर्वाद केतकी सिंह को प्राप्त हुआ है। केतकी सिंह हनुमान नगर निवासी पीएचई में पूर्व में सेवारत कनकलता सिंह की बेटी हैं। दो बहन एक भाई में केतकी सिंह दूसरे नंबर की हैं।

2017 में महज 1200 वोट से हार गई थी केतकी सिंह
केतकी सिंह पिछला विधानसभा चुनाव वर्ष 2017 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ चुकी हैं। तब इसी विधानसभा सीट से उन्होंने सपा के उम्मीदवार रामगोविंद चौधरी को कड़ी टक्कर दी थी।

तब रामगोविंद चौधरी मात्र 1200 मतों से बमुश्किल जीत सके थे। रामगोविंद चौधरी को तब 51 हजार से अधिक मत प्राप्त हुए थे जबकि निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में केतकी सिंह ने 50 हजार मत हासिल किया था। इस बार केतकी सिंह ने रामगोविंद को चुनाव हरा दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवा कांग्रेस चुनाव: देवेंद्र गुट से शैलेंद्र बंजारे होंगे...

रायपुर। महीनों की लंबी तैयारी और सियासी कयासों के बाद आखिरकार युवा कांग्रेस संगठन चुनाव में देवेंद्र यादव गुट की ओर से प्रदेश अध्यक्ष...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन,...

छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का सोमवार...

BJP युवा नेता मनीष पाण्डेय का MLA देवेंद्र यादव...

भिलाई नगर। भाजपा युवा नेता मनीष पाण्डेय ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल...