सफलता नहीं मिली तो फांसी लगाकर दे दी जान; PSC रिजल्ट आने के बाद उठाया ये कदम…कुछ महीने पहले ही आई थी एग्जाम की तैयारी करने

बिलासपुर। पीएससी की तैयारी कर रही छात्रा का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना बिलासपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम PSC प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे आने के बाद उसने ऐसा कदम उठाया है। छात्रा परीक्षा में फेल हो गई थी।

मौत से एक दिन पहले छात्रा ने अपने परिजन से बात की थी, तब वह बिल्कुल सामान्य थी। पुलिस ने उसके मोबाइल को जब्त कर लिया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार अंबिकापुर के नमनाकला में रहने वाली प्रियंका गुप्ता (28) पुत्री पारस नाथ गुप्ता बिलासपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। वह जूना बिलासपुर में मनोहर गुप्ता के यहां किराए के मकान में रहती थी।

रात करीब 8 बजे पड़ोस में रहने वाली महिला ने उसे आवाज दी। अंदर से कोई आहट नहीं आई। कुछ देर बाद उसने फिर आवाज दी और खिड़की से देखा तो पंखे से उसका शव लटक रहा था। जानकारी मकान मालिक मनोहर गुप्ता के साथ ही पुलिस को दी गई।

TI प्रदीप आर्या ने बताया कि बुधवार सुबह परिजन की मौजूदगी में कमरे की तलाशी ली गई, लेकिन कुछ नहीं मिला। पुलिस को शक था कि युवती सुसाइड नोट छोड़ा होगा। ऐसे में पुलिस ने युवती के मोबाइल को जब्त कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर युवती के मौत के कारणों का राज खुल सकता है। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। पुलिस ने बताया कि प्रियंका गुप्ता चार माह पहले ही शहर आई थी। इस दौरान PSC की तैयारी कर रही थी। वो एग्जाम में फेल हो गई थी।

परिजन ने पुलिस को बताया कि प्रियंका घर की इकलौती बेटी थी। उसका एक भाई है। वह रोज अपने परिवार से बात करती थी। सोमवार को भी उसने घर बात की थी, तब वह बिल्कुल सामान्य थी, लेकिन मंगलवार को उसका मोबाइल बंद मिला। इस दौरान परिजन को लगा कि वह मोबाइल बंद कर पढ़ रही होगी, लेकिन उन्हें क्या पता था कि उसने आत्महत्या कर ली है।



खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...