CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से सनसनी: पिकनिक पार्टी के दौरान हुआ विवाद, सड़क किनारे मिली लाश; पुलिस जांच में जुटी

CG

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई है। पिकनिक और पार्टी के दौरान हुए आपसी विवाद के बाद किन्नर तन्नू खान की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया।

पिकनिक के दौरान हुआ था विवाद

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तन्नू खान अपने साथियों के साथ जॉकी गांव पिकनिक मनाने गई थी। इसी दौरान रिया नामक किन्नर से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ते-बढ़ते सड़क तक जा पहुंचा, जहां कथित तौर पर तन्नू की गला दबाकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

नाक से खून, गले पर मिले निशान

सूचना पर पहुंची सकरी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिम्स अस्पताल (CIMS) भिजवाया। पुलिस के मुताबिक, मृतका के नाक से खून निकल रहा था और गले पर दबाव के निशान मिले हैं। शुरुआती जांच में मामला हत्या का माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगी।

किन्नर समुदाय में भारी आक्रोश

घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में किन्नर समुदाय के लोग सिम्स अस्पताल पहुंचे और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर गहरा आक्रोश जताया। पुलिस ने मामले में संदेह के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लिया है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...