सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता

रायगढ़। ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से फरार चल रहे कबीर चौक शाखा के मैनेजर विजय कुमार शराफ को पुलिस ने कोतरारोड़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

3,848 निवेशकों से 40.78 करोड़ से अधिक की ठगी

जांच के दौरान रायगढ़ सहित आसपास के जिलों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर अब तक 3,848 निवेशकों से ₹40,78,16,739 की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। आरोपी सहारा इंडिया के नाम पर पैसे लेकर अलग-अलग समितियों के बॉण्ड जारी कर सुनियोजित तरीके से फर्जीवाड़ा करते थे।

ससुराल आया था आरोपी, मुखबिर की सूचना पर दबोचा

वर्ष 2022 में कृष्णा विहार कॉलोनी निवासी विकास निगानिया की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। कबीर चौक शाखा का मैनेजर विजय कुमार शराफ (54 वर्ष) लगातार फरार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि वह कोतरारोड़ स्थित अपने ससुराल आया हुआ है, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी के पास से कंपनी के महत्वपूर्ण आदेश पत्र और MOU की प्रतियां जब्त की गई हैं।

अब तक कई सीनियर अधिकारी हो चुके हैं गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस पहले ही सहारा इंडिया के पूर्व शाखा प्रबंधकों (ओम प्रकाश शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार साहू), डायरेक्टर करुणेश अवस्थी, सेक्टर मैनेजर अमृत लाल श्रीवास और बिलासपुर के रीजनल मैनेजर रजनीश तिवारी को गिरफ्तार कर कोर्ट में चालान पेश कर चुकी है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का कड़ा संदेश:

“आम जनता की गाढ़ी कमाई और विश्वास के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी ठग को बख्शा नहीं जाएगा। रायगढ़ पुलिस आर्थिक अपराधों के फरार आरोपियों के खिलाफ लगातार कठोर कार्रवाई जारी रखेगी।”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर : रायपुर-बिलासपुर रूट...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी...