तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग और उनकी बेटी संक्रमित, दोनों अस्पताल में भर्ती

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग और उनकी 35 वर्षीय बेटी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।

अस्पताल अधीक्षक एचपी दुबे ने सोमवार को दोनों मरीजों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की। उन्होंने स्पष्ट किया कि दूसरा संक्रमित मरीज बुजुर्ग की पत्नी नहीं, बल्कि उनकी 35 वर्षीय बेटी हैं।

तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती

अस्पताल अधिकारियों के मुताबिक, 65 वर्षीय बुजुर्ग की तबीयत 15 जुलाई को खराब हुई थी। शुरुआत में उनका इलाज एक निजी क्लिनिक में कराया गया। कोरोना जैसे लक्षण दिखाई देने पर उन्हें जेएलएनएमसीएच रेफर किया गया, जहां रविवार को उन्हें भर्ती कराया गया। आरटी-पीसीआर जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई।

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उनके संपर्क में आए लोगों की जांच शुरू की। कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के दौरान उनकी 35 वर्षीय बेटी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। दोनों मरीजों को अस्पताल में गहन चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

आसपास रहने वाले लोगों की भी होगी जांच

अस्पताल अधीक्षक एचपी दुबे ने बताया कि दोनों मरीजों के इलाज के लिए कोरोना प्रोटोकॉल लागू कर दिया गया है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक को निर्देश दिए गए हैं कि संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए और आसपास रहने वाले लोगों की भी जांच कराई जाए, ताकि संक्रमण की स्थिति का पता लगाया जा सके और जरूरत पड़ने पर समय रहते उपचार शुरू किया जा सके।

जेएलएनएमसीएच के मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. राजकमल चौधरी ने बताया कि दोनों मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोरोना को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता बरतना जरूरी है।

प्रशासन की अपील- सतर्क रहें, घबराएं नहीं

भागलपुर जिला प्रशासन ने भी आधिकारिक बयान जारी कर दोनों कोरोना संक्रमित मामलों की पुष्टि की है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि समय पर जांच, उचित सावधानी और इलाज से संक्रमण के खतरे को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर : रायपुर-बिलासपुर रूट...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी...