रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर : रायपुर-बिलासपुर रूट पर कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, कुछ का परिचालन प्रभावित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी रेल लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते 22 और 23 जुलाई 2026 को कई यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने के साथ ही कुछ ट्रेनों को गंतव्य से पहले समाप्त करने का निर्णय लिया है।

22 जुलाई को ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
  • 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
  • 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
  • 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर
  • 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर
  • 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर
  • 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर

वहीं, 23 जुलाई 2026 को गाड़ी संख्या 68745 कोरबा-रायपुर मेमू पैसेंजर भी रद्द रहेगी।

कुछ ट्रेनों का परिचालन बीच में होगा समाप्त

रेलवे के अनुसार, 22 जुलाई 2026 को गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन तक ही चलेगी। यह ट्रेन गोंदिया और बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी और बिलासपुर से झारसुगुड़ा के लिए इसका परिचालन किया जाएगा।

इसी तरह गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर का परिचालन बिलासपुर स्टेशन तक ही किया जाएगा। यह ट्रेन बिलासपुर और गोंदिया के बीच रद्द रहेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि उन्हें किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...