11 साल का छात्र चाकू लेकर पहुंचा स्कूल, टीचर और बच्चों को मारने की दी धमकी

राजिम। फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम सरकड़ा स्थित शासकीय स्कूल में सनसनीखेज मामला सामने आया है। महज 11 साल का एक स्कूली छात्र बीते दो-तीन दिनों से लगातार चाकू लेकर स्कूल आ रहा है। इससे स्कूल में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक छात्र ने बच्चों और शिक्षकों को चाकू दिखाकर धमकी दी कि वह किसी का भी मर्डर कर सकता है। इस घटना से स्कूल में दहशत का माहौल है। शिक्षकों ने बच्चे को चाकू के साथ रंगे हाथों पकड़कर उसका वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग में भी हड़कंप मच गया है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि छात्र के इस खतरनाक व्यवहार के पीछे क्या कारण है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...