अंधविश्वास ने ली जान: बैगा के कहने पर नदी में उतरी युवती, पानी के तेज बहाव में बहने से दो लोग डूबे, एक का शव बरामद

सुकमा। अंधविश्वास ने दो लोगो की जान ले ली. युवती बहुत दिनों से बीमार थी और झाड़-फूंक करने के लिए सुकमा आई हुई थी. पूजा करने के बाद बैगा ने युवती को उफनते नदी में डुबकी मारने कहा. शबरी नदी में डुबकी लगाने के दौरान अचानक बैलेंस बिगड़ा और युवती तेज बहाव में बहने लगी. इस तरह से देखते ही देखते युवती और बचाने वाला शख्स दोनों नदी की तेज धार में डूब गए.

गोताखोरों की टीम ने युवती का शव बरामद कर लिया और दूसरे व्यक्ति के शव की तलाश जारी है. ये हादसा गोंगला जाने वाले रास्ते में सीआरपीएफ द्वितीय वाहिनी कैंप से आगे कुछ दूरी पर शबरी नदी में हुआ. युवती 17 साल की थी और कई दिनों से बीमार चल रही थी. दूसरे पड़ोसी राज्य में भी इलाज करवाने के बाद भी ठीक नहीं हो रही थी. इसके बाद, झाड़-फूंक करने के लिए वह सुकमा स्थित सुन्दर नगर में वडे गुनिया करने आई थी.

मृतका के परिजन महेश लेकाम ने बताया कि वडे गुनिया से करीब पांच दिनों के झाड़ फूंक के बाद शनिवार को अंतिम पूजा करने वह शबरी नदी के किनारे गई थी. पूजा की प्रक्रिया पूरा करने के बाद युवती को नदी में डुबकी लगाने के लिए कहा गया. इस दौरान युवती का बैलेंस बिगड़ गया और तेज बहाव में चली गई और उसे बचाने की कोशिश करने वाला शख्स भी डूब गया.

दोनों के डूबने की शिकायत तत्काल पुलिस को दी गई. उसके बाद मौके पर नगर सेना एवं गोताखोरों की टीम पहुंची और शव ढूंढने का काम शुरू किया गया. घटना के बाद मौके पर थाना प्रभारी और तहसीलदार सहित कई अधिकारी पहुंचे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...