CG Crime : गोद लिए बेटे ने की मां की हत्या, 40 हजार रुपए में दी थी सुपारी

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में रिश्ते शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग महिला की हत्या उसी के गोद लिए बेटे ने सुपारी देकर करवा दी। यह घटना सरसींवा थाना क्षेत्र के पड़रीपाली गांव की है।

मृतका का नाम मंझली बाई (80 वर्ष) था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उसके गोद लिए बेटे भजनलाल (48) और बहू नोनी बाई (45) ने गांव के दो युवकों को 40 हजार रुपए में हत्या की सुपारी दी थी।

दरअसल, मंझली बाई ने भजनलाल को गोद लिया था और उसकी शादी कराई थी। वह खेती-किसानी करने लगा। लेकिन जब उसने लालच में आकर अपनी मां की सड़क किनारे की 6 डिसमिल जमीन अपने नाम करा ली, तो मामला बिगड़ गया।

जब बुजुर्ग महिला को बेटे की करतूत का पता चला तो उसने पुलिस और कलेक्टर से शिकायत की। लगातार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही थी। इसके बाद से भजनलाल और नोनी बाई ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कभी घर से निकाल देते, तो कभी खाना नहीं देते थे। कई बार थाने और कलेक्टर कार्यालय में शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हत्या से एक दिन पहले भी मंझली बाई ने बेटे पर मारपीट का आरोप लगाकर थाने में शिकायत दी थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवीन शिक्षा सत्र का शुभारंभ, मंत्री गजेंद्र यादव ने...

दुर्ग। प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में मंगलवार से नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। शाला प्रवेशोत्सव के अंतर्गत...

नगर पंचायत शिवनंदनपुर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को अपने सूरजपुर प्रवास के दौरान नवनिर्मित नगर पंचायत शिवनंदनपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण...

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...