अस्पताल परिसर से संजीवनी 108 एंबुलेंस चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

सरगुजा। जिले के मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर से संजीवनी 108 एम्बुलेंस चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोरी की यह वारदात मणिपुर थाना क्षेत्र की है। हैरानी की बात यह है कि अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 60 गार्ड तैनात हैं, बावजूद इसके एम्बुलेंस के चोरी होने की भनक न अस्पताल प्रबंधन को लगी और न ही संचालनकर्ता कंपनी के किसी अधिकारी को लगी। चोरी की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

कई दिनों से खड़ी थी एम्बुलेंस
मिली जानकारी के अनुसार, चोरी हुई एम्बुलेंस (क्रमांक CG 02-6563) पिछले कई दिनों से मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमसीएच) परिसर में स्थित नकीपुरिया वार्ड के बाहर खड़ी थी। कंपनी के अनुसार, वाहन का स्टेयरिंग टाइट हो गया था, जिस कारण उसे अस्थायी रूप से बंद कर वहीं खड़ा कर दिया गया था। एम्बुलेंस की चोरी की शिकायत संचालनकर्ता कंपनी ने मणिपुर थाने में दर्ज कराई है।

भर्ती प्रक्रिया में व्यस्त थे कंपनी के लोग
सीडीओ कंपनी के सरगुजा प्रभारी डीएम संदीप यादव ने बताया कि 108 एम्बुलेंस के संचालन हेतु ईएमटी और पायलट की भर्ती के लिए 13 से 16 जुलाई तक पीजी कॉलेज मैदान में शिविर लगाया गया था। इसी दौरान एम्बुलेंस चोरी हो गई। 17 जुलाई को जब एम्बुलेंस की तलाश की गई, तो वह परिसर से गायब मिली।

प्रबंधन की लापरवाही पर उठे सवाल
अस्पताल प्रबंधन हर माह लगभग 7 लाख रुपये सुरक्षा व्यवस्था पर खर्च करता है। प्रबंधन और सीडीओ कंपनी के बीच सुरक्षा को लेकर अनुबंध है, जिसके तहत 60 सुरक्षाकर्मी शिफ्टों में तैनात रहते हैं। इसके बावजूद अस्पताल परिसर से पूर्व में भी बाइक चोरी की शिकायतें आती रही हैं।

जांच में जुटी पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि मणिपुर थाने में एम्बुलेंस चोरी की शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है। अस्पताल परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...