भाजयुमो को रास नहीं आया बजट: महामंत्री लोकेश पांडेय ने कहा-सिर्फ सपने और वादे, दोनों पूरे कैसे होंगे ये नहीं बता रही कांग्रेस सरकार, युवाओं को ठगा

भिलाई। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट पेश किया। इस पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री लोकेश पांडेय ने अपना बयान जारी किया है। बयान में लोकेश पांडेय ने कहा कि, बजट में कुछ भी नया नहीं है। सिर्फ सपने दिखाए गए हैं। वादे किए गए हैं। लेकिन इन सपनों को कैसे पूरा करना है या इन वादों पर कितना खरा उतरेंगे, यह प्रदेश सरकार नहीं बता पाई। लोकेश ने कहा कि, बजट में युवाओं के लिए कोई खास प्रावधान नहीं है।

भूपेश सरकार बेरोजगार युवाओं के साथ लगातार छल कर रही है। बजट में बेरोजगार युवाओं के लिए कोई प्रावधान न करके ये साबित कर दिया है कि प्रदेश की सरकार युवाओं के प्रति कितना गंभीर है? प्रदेश में युवाओं में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। लोकेश ने कहा कि, खेल, स्कूल और चिकित्सा पर सरकार का फोकस ही नहीं है।

बजट में इन चीजों के लिए प्रावधान न होना भी इस बात के संकेत है कि मुख्यमंत्री प्रदेश की खुशहाली न करके सिर्फ ठगने का काम कर रहे हैं। आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश के युवा कांग्रेस को इसका जवाब देंगे। भाजपा ही प्रदेश का विकास कर सकती है। 15 साल प्रदेश में भाजपा की सरकार ने जो विकास और काम किया है, वो इस बात का प्रमाण है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: घर में...

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल...

CG: धर्मनगरी राजिम अब बनी ‘नगर पालिका’, नोटिफिकेशन जारी;...

राजिम। राजिम क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित और वर्षों पुरानी मांग को आखिरकार राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है। छत्तीसगढ़ शासन ने राजिम...

भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय हटाए गए… महिला IAS...

रायपुर। राज्य सरकार ने IAS अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है, जिसमें भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय को हटाकर महिला IAS सुरुचि सिंह...

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...