सड़क हादसे में मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की मौत, डिवाइडर से टकराकर बुलेट के उड़े परखच्चे

रायपुर। नया रायपुर के मंदिर हसौद थाना इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें मंत्री केदार कश्यप के भतीजे निखिल कश्यप की मौत हो गई। यह घटना सत्य साई अस्पताल के पास हुई, जहां निखिल अपनी बुलेट बाइक पर सवार होकर जा रहा था, तभी उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना जोरदार था कि बुलेट के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर है।

निखिल कश्यप 19 साल के थे और पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के बेटे थे। रिश्ते में मंत्री केदार कश्यप के भतीजे लगते थे। हादसे में निखिल की मौत हो गई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हादसे के वक्त बाइक की रफ्तार कितनी थी और डिवाइडर से टकराने का क्या कारण था। पुलिस घायल युवक का बयान दर्ज करने की कोशिश कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...