राजधानी में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला: लंच के लिए दुकान से निकल रहा था प्रॉपर्टी डीलर… पीछे से आरोपी ने मार दिया चाकू… लोगों ने दबोचा और कर दी पिटाई, पकड़ाने पर बोला – 50 हजार की सुपारी मिली थी

रायपुर। रायपुर में दिनदहाड़े चाकू मारकर प्रापर्टी डीलर के हत्या का प्रयास किया गया। प्रापर्टी डीलर आरिफ नियाजी को करिश्मा अपार्टमेंट के सामने वारदात हुई। उसे बचाने के लिए आए लोगों पर भी चाकू से हमला करने का प्रयास किया। घटना के समय काफी संख्या में जुटे लोगों ने मोवा निवासी युवराज सिंह को पकड़ने के बाद उसकी जमकर पिटाई की। पिटाई करने के बाद उसे पंडरी थाने में पुलिस को सौंप दिया। घायल आरिफ ने आरोपित पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक शहर के मोवा इलाके में प्रॉपर्टी डीलिंग के काम से जुड़े हुए आरिफ नियाज़ी अपनी दुकान का शटर बंद कर रहे थे। उन्हें लंच के लिए अपने घर जाना था। तभी पीछे से आए एक हमला वर ने उन पर चाकू चला दिया। आरिफ को कमर के निचले हिस्से में चोट भी आईं हैं। उन्होंने बताया कि मुड़ा तो 20-25 साल के लड़के ने चाकू से अटैक कर दिया।

आरिफ ने चाकूबाज को धक्का दिया तो वह हवा में चाकू लहराते हुए भागने लगा। पीछे आरिफ भी दौड़े तो देखा कुछ दूरी पर एक दूसरा युवक उसका इंतजार कर रहा था, आरिफ ने बताया कि इसी युवक ने हमलावर को मेरे पास भेजा था। वो दोनों स्कूटी में भाग निकले मैंने उनका पीछा किया। आदर्श नगर के पास मैंने कुछ लोगों की मदद से हमलावर को पकड़ लिया, मगर उसका साथी गाड़ी से भाग गया।

चाकूबाज और आरिफ की झड़प होती देख वहां कुछ लोग भी बीच-बचाव करने पहुंचे। हमलावर ने आम लोगों पर भी चाकू से हमला किया। बड़ी मुश्किल से उसे लोगों ने दबोचा। इसके बाद भीड़ लग गई, घायल हालत में ही आरिफ से पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस पेट्रोलिंग की टीम उसे पकड़ कर थाने ले आई, अब पूछताछ जारी है।

आरिफ ने बताया कि हमलावर ने कबूला है कि 50 हजार लेकर उन्होंने आरिफ की हत्या करने की प्लानिंग बनाई थी। फिलहाल इसके पीछे कौन लोग हैं यह पुलिस की जांच में सामने आएगा। आरिफ ने कहा है कि कई भू माफिया के खिलाफ मैंने शिकायतें कर रखी थी, जिन्होंने लोगों की जमीन पर कब्जा किया है। हो सकता है इन्हीं में से किसी ने इस हमलावर को मेरी हत्या के नियत से भेजा हो। मेरी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई मगर मेरी हत्या का प्रयास जरूर हुआ है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तिफरा मंडी में भाजपा पार्षद से भिड़ा दूसरा पक्ष...

बिलासपुर। तिफरा स्थित थोक फल-सब्जी मंडी में भाजपा पार्षद बंधु मौर्य और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

53 लाख की उठाईगिरी का पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी...

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास कपड़ा व्यवसायी से हुई 53 लाख रुपये...

खदान की गाड़ियों में लगाई आग : मौके पर...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के लौह खदान क्षेत्र में तीन वाहनों को आग के हवाले करने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के...