आरक्षक भर्ती : लिखित परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी

बिलासपुर. जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग के सीधी भर्ती परीक्षा 2023-24 के अंतर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्राप्तांक के आधार पर लिखित परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। यह सूची पुलिस मुख्यालय रायपुर के अधिकारिक वेवसाइट https://cgpolice.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। लिखित परीक्षा के लिए योग्य पाए गए अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।

इस भर्ती के अंतर्गत बिलासपुर रेंज, भर्ती केन्द्र क्रमांक-01, 2री वाहिनी, छसवल, सकरी में जिला बिलासपुर, कोरवा, मुंगेली एवं गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के अथ्यर्थी शामिल हुए थे। अभ्यर्थियों के दस्तावेज परीक्षण के बाद शारीरिक मापजोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया था। लिखित परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों के रजिस्ट्रेशन पश्चात लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र व्यापम की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि लिखित परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल की वेवसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in पर अपना रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कराएं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – RTO कर्मचारियों पर अवैध वसूली और बदसलूकी...

CG कांकेर: बालोद जिले की सीमा से लगे कांकेर क्षेत्र के ग्राम मुजालगोंदी के पास नेशनल हाईवे-30 पर उस वक्त भारी तनाव की स्थिति बन...

CG: मंत्री केदार कश्यप के काफिले का भीषण एक्सीडेंट,...

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में मंत्री केदार...

दुर्ग में स्वाइन फ्लू का पहला मामला, तीन साल...

दुर्ग। बरसाती सीजन में दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया है। जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 साल...

ब्लू वाटर खदान में 77 घंटे बाद मिला आदिल...

रायपुर। नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर खदान में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान का शव करीब 77 घंटे बाद शनिवार देर रात पानी की...