ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा : गर्लफ्रेंड के चक्कर में दोस्तों ने की दोस्त की हत्या, बोरी में भरकर खदान में फेंकी थी लाश

रायपुर। ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। एक लड़की के विवाद में दो दोस्तों ने अपने ही बचपन के दोस्त की बेरहमी से हत्या की थी। घटना राखी थाना क्षेत्र की है, जहां बेंद्री गांव के पास पत्थर खदान में पानी की डबरी में एक बोरी में युवक की लाश तैरती मिली थी।

24 जुलाई की शाम जब FSL और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि शव 3 से 4 दिन पुराना है। लाश बुरी तरह सड़ चुकी थी और सिर व गले पर गहरे घाव थे।

पुलिस जांच में मृतक की पहचान दिनेश मानिकपुरी (20), निवासी कायाबांधा के रूप में हुई। दिनेश के घर और मोहल्ले के लोगों से पूछताछ में सामने आया कि उसे आखिरी बार दो दोस्तों साहेब दास मानिकपुरी (19) और सोहन उर्फ पिंटू कंडरा (25) के साथ देखा गया था।

शक के आधार पर पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया। पहले तो वो गुमराह करते रहे, लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ हुई तो दोनों ने हत्या की बात कबूल कर ली।

24 जुलाई को दोनों आरोपी दिनेश को घर से बुलाकर स्कूटी से खदान के पास ले गए। तीनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान गांव की एक लड़की को लेकर बहस हो गई। गुस्से में आकर साहेब और सोहन ने दिनेश के गले और पेट में चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। फिर लाश को बोरी में भरकर खदान में फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में शिव महापुराण कथा से पहले चेन स्नैचिंग,...

दुर्ग/भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहले ही भिलाई में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चोरों ने...

बारिश के पानी से भरे डबरी में डूबे भाई-बहन,...

मोहला-मानपुर। लगातार हो रही बारिश के बीच जलभराव अब जानलेवा हादसों का कारण बनने लगा है। मोहला-मानपुर जिले के मानपुर विकासखंड के औंधी में...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी पहल: महिला एवं बाल...

रायपुर: छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने महिला सशक्तिकरण और नौनिहालों के बेहतर विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। महिला एवं...

शराब पीने से नाराज बेटे ने की मां की...

बालोद। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया...