Durg News: गाड़ी से टकराने पर एसडीएम से धक्का मुक्की, भाजयुमो नेता समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। जिले में भाजपा नेता की दबंगई का मामला सामने आया है।पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में एसडीएम की कार नशे में धुत भाजयुमो नेता की गाड़ी से टकराने के बाद भाजपा नेता ने sdm से धक्का मुक्की की। पुलिस ने एसडीएम हितेश पिस्दा की शिकायत पर भाजपा नेता समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल दुर्ग के पोटिया कला के पास गुरुवार शाम एसडीएम छावनी हितेश पिस्दा शुक्रवार को होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए ऑब्जर्वर सूची लेने जा रहे थे। वे गाड़ी से पोटिया चौक पहुंचे थे। उसी दौरान विद्युत नगर निवासी भाजयुमो नेता राकेश यादव अपनी कार से राजनांदगांव की ओर से आ रहा था।

गाड़ी में विद्युत नगर निवासी विपिन चावड़ा और कसारीडीह निवासी मनोज कुमार बैठे थे। पुलिस के अनुसार तीनो नशे में थे। रात करीब 9 बजे पोटिया चौक पर टर्न करते समय एसडीएम का वाहन राकेश की गाड़ी से टकरा गया। इस पर गुस्साए राकेश ने अपने दोनों साथियों के साथ उनसे विवाद शुरू कर दिया।

एसडीएम की गाड़ी पर पदनाम होने और अपना परिचय देने के बाद भी भाजयुमो नेता ने एसडीएम से गाली-गलौच करते हुए धक्का-मुक्की शुरू कर दी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने धारा 121 (1), 126, 221, 281, 296, 351(2), 3(5) के तहत केस दर्ज कर राकेश समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...

गैर-संचयी वेतनवृद्धि रोकना मामूली दंड, पदोन्नति से वंचित करना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग में पदोन्नति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट किया है कि बिना संचयी प्रभाव के एक वेतनवृद्धि...

CG – RTO कर्मचारियों पर अवैध वसूली और बदसलूकी...

CG कांकेर: बालोद जिले की सीमा से लगे कांकेर क्षेत्र के ग्राम मुजालगोंदी के पास नेशनल हाईवे-30 पर उस वक्त भारी तनाव की स्थिति बन...