कारगिल विजय दिवस पर सीएम साय ने वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा – भारत मां के अमर सपूतों की शौर्यगाथा सदा रहेगी प्रेरणास्रोत

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कारगिल विजय दिवस (26 जुलाई 2025) पर भारत माँ की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि 26 जुलाई का दिन भारतीय सेना के अदम्य साहस, अटल संकल्प और मातृभूमि के लिए सर्वस्व अर्पण करने वाले सपूतों के अमर बलिदान का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कारगिल की बर्फीली चोटियों पर हमारे वीर जवानों ने जो साहस दिखाया, वह इतिहास के स्वर्णाक्षरों में अंकित है। भारतीय सेना ने न केवल दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों में लड़ते हुए दुश्मनों को परास्त किया, बल्कि भारत की अस्मिता, अखंडता और सम्मान की रक्षा करते हुए अमर बलिदान दिया।

उन्होंने कहा कि चाहे कारगिल युद्ध हो या घाटी में आतंकवादियों से मुठभेड़, भारतीय सैनिकों ने हर चुनौती में वीरता की नई मिसाल कायम की है। यह दिवस हमें उन अमर बलिदानियों को स्मरण करने का अवसर देता है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा हेतु प्राणों की आहुति दी। मुख्यमंत्री साय ने समस्त प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि इस पावन अवसर पर हम सब मिलकर राष्ट्र की रक्षा में समर्पित जवानों और उनके परिजनों के प्रति कृतज्ञ रहते हुए देशसेवा के लिए सदैव तत्पर रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...