हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के ऑफिस में चला बुलडोजर, दोनों फरार आरोपियों की तलाश तेज

रायपुर। सूदखोरी और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त फरार हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर और वीरेंद्र तोमर के खिलाफ नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। भट्ठागांव के साईं नगर स्थित उनके अवैध ऑफिस पर बुलडोजर चलाया गया, जहां से वे कथित रूप से सूदखोरी का काला कारोबार चला रहे थे।

पत्नी के नाम पर चला रहा था ऑफिस
जानकारी के अनुसार, रोहित तोमर ने अपनी पत्नी के नाम पर ऑफिस खोल रखा था, जिसका उपयोग वह सूदखोरी के संचालन के लिए करता था। इसी आधार पर नगर निगम ने अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई की। टीम के साथ भारी पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा, ताकि कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

फरार चल रहे हैं दोनों भाई
रोहित और वीरेंद्र तोमर के खिलाफ सूदखोरी, मारपीट, धमकी सहित कई गंभीर धाराओं में विभिन्न थानों में केस दर्ज हैं। लगातार शिकायतें मिलने के बाद से दोनों भाई फरार हैं और पुलिस को उनकी तलाश लंबे समय से है।

पत्नियों पर भी हुई थी कार्रवाई
पुलिस ने कुछ समय पहले तोमर बंधुओं की पत्नियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जो उनके अवैध धंधे में सहयोगी मानी जा रही थीं। अब निगम की कार्रवाई के बाद तोमर बंधुओं की गिरफ्तारी के प्रयास और तेज़ कर दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – RTO कर्मचारियों पर अवैध वसूली और बदसलूकी...

CG कांकेर: बालोद जिले की सीमा से लगे कांकेर क्षेत्र के ग्राम मुजालगोंदी के पास नेशनल हाईवे-30 पर उस वक्त भारी तनाव की स्थिति बन...

CG: मंत्री केदार कश्यप के काफिले का भीषण एक्सीडेंट,...

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में मंत्री केदार...

दुर्ग में स्वाइन फ्लू का पहला मामला, तीन साल...

दुर्ग। बरसाती सीजन में दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया है। जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 साल...

ब्लू वाटर खदान में 77 घंटे बाद मिला आदिल...

रायपुर। नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर खदान में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान का शव करीब 77 घंटे बाद शनिवार देर रात पानी की...