DMF को लेकर सरकार पर सवाल उठाना पड़ा महंगा, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष को नोटिस जारी, जवाब नहीं देने पर हो सकती है निलंबन की कार्रवाई

रायपुर. DMF पैसों के लेकर सरकार पर सवाल उठाना भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष को हमंगा पड़ गया. बीजेपी नेताओं के खिलाफ दुष्प्रचार करने के मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. प्रदेश अध्यक्ष ने 7 दिन के अंदर जवाब मांगा है. जवाब नहीं देने पर पार्टी से निष्कासन की कार्यवाही हो सकती है.

बता दें कि पिछले दिनों भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने DMF पैसा जारी नहीं करने को लेकर सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट किया था. उन्होंने अपील की थी कि डीएमएफ की राशि गांव में ही खर्च करने के लिए सरकार को पहल करनी चाहिए, चूंकि सड़क, जल सहित अन्य कई विकास कार्य है, जो इस राशि से काफी हद तक पूरे हो सकते हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवीन शिक्षा सत्र का शुभारंभ, मंत्री गजेंद्र यादव ने...

दुर्ग। प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में मंगलवार से नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। शाला प्रवेशोत्सव के अंतर्गत...

नगर पंचायत शिवनंदनपुर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को अपने सूरजपुर प्रवास के दौरान नवनिर्मित नगर पंचायत शिवनंदनपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण...

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...