CG – TI की मौत: एक दिन पहले ट्रेनिंग से लौटे थे थाना प्रभारी… आवास में करंट लगने से चले गई जान

CG – TI की मौत

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। जिले के नारायणपुर थाना प्रभारी रामसाय पैंकरा की मौत करंट लगने से हो गई। यह दर्दनाक हादसा सरगुजा जिले के सीतापुर स्थित उनके सरकारी आवास में हुआ, जहां सीपेज के कारण फैले करंट की चपेट में आकर उनकी जान चली गई।

मिली जानकारी के मुताबिक जशपुर जिले के नारायणपुर थाने में थाना प्रभारी के पद पर निरीक्षक रामसाय पैंकरा (54) पदस्थ थें। एक दुखद घटना में आज उनकी मौत हो गई। निरीक्षक रामसाय पैंकरा जशपुर से सात दिनों की ट्रेनिंग के लिए रायपुर के चंद्रखुरी पुलिस अकादमी गए थे। कल ट्रेनिंग खत्म होने के बाद अंबिकापुर जिले में स्थित अपने गृहग्राम चले गए। उनका गृह ग्राम अंबिकापुर के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुर हैं। यहां अपने नए मकान में थाना प्रभारी रामसाय पैंकरा रात रुके थे। आज सुबह अपने पुराने मकान में कुछ जरूरी सामान लेने गए थे।

पुराने मकान में पर्याप्त रोशनी नहीं थी और अब इस घर के रखाव पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा था। बरसात के मौसम में बदली होने के चलते अंधेरा भी था। यहां सामान खोजते हुए निरीक्षक का हाथ दीवार पर लटकते हुए खुले बिजली की तार से छू गया। तार में करंट प्रवाहित था। जिसके चलते करंट की चपेट में आकर बेहोशी की हालत में निरीक्षक रामसाय जमीन पर गिर पड़े।

रामसाय पैंकरा थोड़ी देर में ही पुराने मकान से समान खोज कर वापस आने की बात कह कर गए थे। पर जब वह वापस नहीं आए तब उनकी पत्नी उन्हें खोजते हुए पुराने घर पहुंची। यहां उन्होंने देखा कि टीआई जमीन पर बेसुध गिरे हुए हैं और उनका हाथ बिजली की तार से चिपका हुआ है तथा उसे चिंगारी निकल रही है। टीआई की पत्नी ने झाड़ू की सहायता से उनके हाथ से तार को अलग किया और अन्य परिजनों तथा ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। पर डॉक्टरों ने उन्हें परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया।

इस हादसे के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। साथी अधिकारी और कर्मचारी स्तब्ध हैं। जशपुर एसएसपी शशिमोहन सिंह ने श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें एक कर्मठ, सजग और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी बताया।

रामसाय पैंकरा की मौत न सिर्फ विभाग के लिए, बल्कि पूरे जशपुर क्षेत्र के लिए एक गंभीर क्षति है। घटना के बाद अधिकारियों ने पूरे सरकारी आवास परिसर की जांच के निर्देश दिए हैं, ताकि ऐसी लापरवाहियों से भविष्य में जान की हानि न हो।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...