छत्तीसगढ़ में 16 दिनों के लिए 30 ट्रेनें रद्द, कहीं आपका भी ट्रेन कैंसिल तो नहीं, देखें सूची…

दिल्ली। भारतीय रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 30 से अधिक ट्रेनों को 31 अगस्त से 15 सितंबर तक रद्द करने का फैसला लिया है। यह निर्णय बिलासपुर-झारसुगुड़ा रेल सेक्शन पर चौथी लाइन बिछाने के काम के कारण लिया गया है। इन रद्द ट्रेनों में एक्सप्रेस और पैसेंजर दोनों शामिल हैं।

रद्द ट्रेनों की सूची:

  • टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस (18113) – 30 अगस्त से 2 सितंबर तक रद्द
    • बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस (18114) – 31 अगस्त से 3 सितंबर तक रद्द
    • पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस (12905) – 27 और 28 अगस्त को रद्द
    • शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस (12906) – 29 और 30 अगस्त को रद्द
    • पुणे-हटिया एक्सप्रेस (22845) – 31 अगस्त और 3 सितंबर को रद्द
    • हटिया-पुणे एक्सप्रेस (22846) – 29 अगस्त और 1 सितंबर को रद्
    • रायगढ़-बिलासपुर मेमू (68735/68737) – 31 अगस्त से 15 सितंबर तक रद्द
    • बिलासपुर-रायगढ़ मेमू (68736/68738) – 30 अगस्त से 14 सितंबर तक रद्द

इसके अलावा, कुछ ट्रेनों के मार्ग भी बदले जाएंगे और कुछ ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट की जाएंगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ट्रेनों की स्थिति की जांच करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...