पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, आपत्तिजनक हालत में देखने पर वारदात को दिया अंजाम

गरियाबंद। जिले के कोपरा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पत्नी प्रतिमा और उसके प्रेमी दौलत पटेल ने मिलकर पति चुम्मन साहू की हत्या कर दी। यह घटना 26 जुलाई की रात को हुई थी, जब चुम्मन के परिजन अपने-अपने कमरों में सो रहे थे।

जानकारी के मुताबिक चुम्मन साहू की पत्नी प्रतिमा का दौलत पटेल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके बारे में चुम्मन को पता चल गया था। जब चुम्मन ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़ लिया तो इससे नाराज होकर प्रतिमा और दौलत ने चुम्मन को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

हत्या की रात प्रतिमा ने अपने प्रेमी दौलत के साथ मिलकर तकिए से मुंह दबाकर चुम्मन की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की और ग्रामीणों को यह कहकर गुमराह करने की कोशिश की कि अत्यधिक शराब पीने की वजह से चुम्मन की मौत हो गई।

मृतक के परिजनों को पत्नी के व्यवहार पर शक हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस ने प्रतिमा और दौलत को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...