कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो, लिखा – BJP के सदस्यता अभियान का सम्मान लौटाकर अजय चंद्राकर ने दिखाए तेवर… विधायक ने किया पलटवार

रायपुर। कांग्रेस ने BJP के सदस्यता अभियान सम्मान समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए निशाना साधा है. इस वीडियो में BJP के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय संगठन महासचिव अजय जामवाल और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के बीच कुछ बातचीत करते हुए दिख रहे हैं. कांग्रेस ने दावा किया है कि अजय चंद्राकर ने अजय जामवाल और किरण देव को जमकर खरी-खोटी सुनाई है और मंच पर ही सम्मान लौटा दिया.

कांग्रेस ने इस वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि भाजपा के राहु कहे जाने वाले अजय चंद्राकर ने फिर दिखाए अपने तेवर.. अजय जामवाल और किरण देव को जमकर सुनाई खरी खोटी.. मंच पर ही लौटा दिया सम्मान और गमछा. कभी 3 टके का सवन्नी भी धमका देता था, अब तो मंत्रालय भी नहीं मिला. ‘जले में नमक’ अजय दाऊ को सदस्यता अभियान का तम्बूरा पकड़ा रहे. कांग्रेस के इस पोस्ट पर अजय चंद्राकर ने पलटवार करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – RTO कर्मचारियों पर अवैध वसूली और बदसलूकी...

CG कांकेर: बालोद जिले की सीमा से लगे कांकेर क्षेत्र के ग्राम मुजालगोंदी के पास नेशनल हाईवे-30 पर उस वक्त भारी तनाव की स्थिति बन...

CG: मंत्री केदार कश्यप के काफिले का भीषण एक्सीडेंट,...

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में मंत्री केदार...

दुर्ग में स्वाइन फ्लू का पहला मामला, तीन साल...

दुर्ग। बरसाती सीजन में दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया है। जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 साल...

ब्लू वाटर खदान में 77 घंटे बाद मिला आदिल...

रायपुर। नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर खदान में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान का शव करीब 77 घंटे बाद शनिवार देर रात पानी की...