CM साय से एशियन अफ्रीकन पैसिफिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता नमी राय पारेख ने की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में एशियन अफ्रीकन पैसिफिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता नमी राय पारेख ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय को रायपुर निवासी नमी राय पारेख ने बताया कि 05 से 13 जुलाई तक जापान के हिमेजी में एशियन पॉवरलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा एशियन अफ्रीकन पैसिफिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इस चैंपियनशिप में उन्होंने 57 किलोग्राम डेडलिफ्ट वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नमी राय पारेख को एशियन अफ्रीकन पैसिफिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपने अपनी मेहनत और समर्पण से छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। प्रदेश की बेटियों को आपकी उत्कृष्ट उपलब्धि से प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर अंजय शुक्ला, अंजिनेश शुक्ला, सनी पारेख सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – RTO कर्मचारियों पर अवैध वसूली और बदसलूकी...

CG कांकेर: बालोद जिले की सीमा से लगे कांकेर क्षेत्र के ग्राम मुजालगोंदी के पास नेशनल हाईवे-30 पर उस वक्त भारी तनाव की स्थिति बन...

CG: मंत्री केदार कश्यप के काफिले का भीषण एक्सीडेंट,...

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में मंत्री केदार...

दुर्ग में स्वाइन फ्लू का पहला मामला, तीन साल...

दुर्ग। बरसाती सीजन में दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया है। जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 साल...

ब्लू वाटर खदान में 77 घंटे बाद मिला आदिल...

रायपुर। नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर खदान में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान का शव करीब 77 घंटे बाद शनिवार देर रात पानी की...