आधी रात को घर में घुसा बच्चा चोर: 10 महीने के बच्चे को भर रहा था बोरी में, परिजनों ने नींद खुलने पर आरोपी को पकड़ा, रातभर की जमकर पिटाई

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में लोगों ने बच्चा चोरी के आरोप में एक युवक को पकड़कर रात भर पीटा। परिजनों के मुताबिक युवक रात 2 बजे घर में घुसकर 10 महीने के बच्चे को उठाकर बोरे में भरने लगा इसी दौरान वे उठ गए और युवक को पकड़ लिया। उसके बाद सुबह तक उसकी जमकर पिटाई की। मामला जूट मिल थाना क्षेत्र के टिकरापारा का है।

युवक पड़ोसी राज्य उड़ीसा से रायगढ़ आया था। परिजनों ने रात भर युवक को बांधकर रखा और सुबह होते ही पुलिस के हवाले कर दिया।पूछताछ में युवक ने बताया कि वह बच्चे को चोरी कर उड़ीसा में किसी कृष्णा नाम के शख्स के पास जाकर बेचता, इसके बदले में उसे साढ़े 3 लाख मिलता।

जानकारी के मुताबिक बीती रात 2 बजे कुर्कुमुडा के वार्ड नंबर 41 टिकरापारा में रहने वाला राज सारथी का परिवार खाना खाने के बाद घर में सो रहा था। बाजू कमरे में अपनी दादी के साथ 10 माह का बच्चा सोया हुआ था। तभी देर रात लगभग 2 बजे एक युवक उनके घर में चोरी छुपे अंदर घुस आया और युवक दादी के साथ सो रहे बच्चें को उठाकर बोरे में भरने लगा। इस दौरान बच्चे की आवाज सुनकर परिजन जाग गए। फिर देखा कि कोई अजनबी युवक बोरी में बच्चें को भर रहा था. तभी घर वालों ने तुरंत उसे पकड़ लिया फिर उसके हाथ पैर बांध दिए. गुस्साए घर वालों ने रात में ही उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी तब तक मामले की जानकारी आसपास के लोगों को लग चुकी थी और वहां काफी भीड़ भी जमा हो गई थी।

परिजनों ने जब उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम सुरेश मुंडा बताया। साथ ही बताया कि वह उड़ीसा का रहने वाला है। लोगों ने रात भर पीटने के बाद सुबह होते ही आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। बच्चे की दादी पिंकी सारथी ने बताया कि आरोपी के अनुसार वह बच्चे को उड़ीसा में किसी कृष्णा नाम के शख्स को बेचने वाला था। उसकी साढे 3 लाख मैं डील हुई थी।

दादी ने यह भी बताया कि उसके साथ और भी लोग थे लेकिन वे भाग गए। हालांकि पुलिस कह रही है कि युवक अकेला ही था। बच्चे के पिता राज सारथी ने बताया कि घटना के बाद पहले मामले की सूचना वार्ड पार्षद को दी गई। उसके बाद थाने में इसकी सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को थाना ले गई। राज ने कहा कि अगर उसकी नींद नहीं खुलता तो वह बच्चे को ले जाता।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम ने कहा कि सुंदरगढ़ का रहने वाला सुरेश घर में घुस गया था। बच्चे को बोरी में भरकर ले जाने की तैयारी कर रहा था। युवक ने एक शख्स का नाम लिया है फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...