CG – रक्षाबंधन के पहले दो स्कूली छात्रों को सांप ने डसा… एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर… छुट्टी में घर लौट रहे दो छात्रों के साथ बड़ा हादसा

CG

बीजापुर। रक्षाबंधन के पहले एक बड़ा मामला सामने आया है। दो बच्चों को सांप ने डंस लिया। घटना में एक छात्र की जान चली गयी, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। घटना बीजापुर जिले के चेरपाल पोटाकेबिन की है। जहां पढ़ने वाले 9 साल के समीर कड़ती की सर्पदंश से मौत हो गई है।

वहीं एक अन्य छात्र रामलू की हालत गंभीर है। रक्षाबंधन का त्योहार मनाने पोटाकेबिन से अपने घर जा रहे छात्र के परिवार में मातम पसर गया है। इधर गंभीर हालत में दूसरा छात्र जिंदगी और मौत के बीच संघर्षरत है।

मिली जानकारी के मुताबिक दोनों छात्र गमपुर गांव के रहने वाले हैं। उनके रिश्तेदार बच्चों को लेने चेरपाल पोटाकेबिन पहुंचे।इस दौरान रिश्तेदारों के साथ एक साथ 7 छात्र मंगलवार की शाम पोटाकेबिन से निकले। बाद में रात होने पर वे पीड़िया में अपने रिश्तेदार के घर ठहर गए और वहीं रात में भोजन कर सो गए।

रात में अचानक जहरीले सांप ने दोनों बच्चों को डस लिया, जिससे समीर कड़ती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामलू की हालत गंभीर थी। उसे प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...