दुर्ग में कांग्रेस नेता के करीबी और PWD के बड़े ठेकेदार के यहां IT की रेड…सुबह 6 बजे से टीम कर रही जांच

भिलाई। आज प्रदेश के कई रसूखदारों के घर पर आयकर विभाग ने छापामार कार्रवाई की है। इसमें दुर्ग संभाग और जिले के रहने वाले कई बड़े कारोबारी भी शामिल हैं। आईटी की एक टीम कवर्धा पहुंची। सुबह-सुबह 5 बजे आईटी की टीम कांग्रेस नेता और क्रेडा के सदस्य कन्हैयालाल अग्रवाल के घर पर दबिश दी।

कवर्धा में कन्हैया अग्रवाल बड़ा नाम है। इसके अलावा दुर्ग जिले में कन्हैयालाल अग्रवाल का ठेका है। दुर्ग-पाटन रोड का ठेका कन्हैयालाल अग्रवाल को मिला है। बताते हैं कि, 45 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस रोड का ठेका कन्हैयालाल अग्रवाल को मिला है।

आज सुबह आईटी की रेड की खबर पूरे इलाके में सनसनी की तरह फैल गई। इसकी आंच दुर्ग जिले में भी आई। यहां के व्यापारी व रसूखदार लोग सक्रिय हो गए। सूत्रों की माने तो कन्हैया के अलग-अलग ठिकानों में रेड चल रही है। सुबह 5 बजे से दिल्ली के टीम पहुंची है। आईटी के अधिकारी कागजात को खंगाल रहे हैं।

इसके अलावा दुर्ग शहर के एनसी नाहर के यहां आईटी की रेड पड़ी है। नाहर पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार हैं। दुर्ग के स्वरूप टॉकिज के ऑनर भी हैं। एक बड़े कांग्रेस नेता के करीबी भी बताए जाते हैं। बताते हैं कि, आज दुर्ग जिले में इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। मालवीय नगर स्थित नाहर निवास में सुबह 6 बजे से टीम पहुंच गई है। नाहर के अलावा भिलाई नेहरू नगर में भी कार्रवाई की खबर है। वहां भी रोड ठेकेदारी से जुड़े ठेकेदार के यहां कार्रवाई बताई गई है।

हम इसे लगातार अपडेट्स कर रहे हैं…पढ़ते रहिए भिलाई TIMES

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...