CG Crime : लाठी डंडे से पीट पीटकर ली युवक की जान, पिटाई से बेटे की हालत भी नाजुक

सक्ती. छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रविवार की रात को पारिवारिक गुटबाजी और आपसी रंजिश के चलते गांव में 45 वर्षीय सर्वे दास महंत की निर्मम हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने सर्वे दास को पहले घर से बाहर खींचकर निर्वस्त्र किया, फिर पूरे गांव में घसीटते हुए 3 घंटे तक बेरहमी से लाठी-डंडों और लात-घूसों से उसकी पिटाई की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपियों ने मृतक के बेटे की भी पिटाई की, जिससे उसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है। पूरा मामला डभरा थाना क्षेत्र के दर्राभाठा बगरैल गांव का है।

मृतक की पत्नी कांति महंतने बताया कि पुलिस आरोपियों के हिसाब से एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने एफआईआर में महिला आरोपियों के नाम नहीं डाले हैं। उन्होंने बताया कि घटना के बाद वो तुरंत थाने पहुंची थी मगर उसे घंटों तक पुलिस की मदद नहीं मिली और उसकी पति की जान चली गई। वारदात के दौरान मृतक का बेटा भी हमलावरों के निशाने पर आ गया। उसे भी लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा गया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि घटना इतनी भयावह थी कि लोग डर के मारे अपने घरों में दुबके रहे। किसी ने बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं की।

आपसी रंजिश पर वारदात को दिया अंजाम, 9 लोग गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, इस घटना के पीछे पुराना विवाद और आपसी रंजिश मुख्य कारण है। बताया जा रहा है कि मृतक सर्वे दास महंत और आरोपियों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था, जो आखिरकार खूनखराबे में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही डभरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल बेटे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर 9 लोगों पीला दास महंत, रोहित दास महंत, सुफल दास महंत, चमरू दास महंत, कृष्ण दास महंत, मन्नू दास महंत, कमल दास महंत, दुर्जन दास महंत, सुनील दास महंत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...