धमतरी में रायपुर के तीन युवकों की हत्या, 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही पुलिस

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र में तीन लोगों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। भोयना स्थित न्यू अन्नपूर्णा ढाबा फैमिली रेस्टोरेंट में देर रात रायपुर से कार में आए तीन लोगों का मर्डर हो गया। पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक ढाबे पर लगातार रेत माफिया का आना जाना लगा रहता है। जहां यह घटना हुई उस ढाबे में पहले से ही कुछ लोगों के बीच लड़ाई झगड़ा चल रहे थे। इसके बाद रायपुर से आए तीन लोग भी इस लड़ाई झगड़े में शामिल हो गए। विवाद इतना बढ़ गया कि वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने तीन युवकों को अपने पास रखे धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना पर अर्जुनी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से शव को पोस्टमार्टम के लिए धमतरी के जिला अस्पताल लाया। अर्जुनी पुलिस और साइबर सेल की टीम ने आसपास घेराबंदी कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल हत्या के पीछे क्या कारण है यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...