हर घर तिरंगा अभियान: 11 अगस्त को भिलाई में होगा तिरंगा यात्रा और पब्लिक मार्च… BSF करा रहा आयोजन

भिलाई। सामरिक मुख्यालय, महानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल (स्पेशल-ऑपरेशन) छत्तीसगढ़ द्वारा 11 अगस्त 2025 को भिलाई में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2025’ के अंतर्गत ‘तिरंगा यात्रा और पब्लिक मार्च’ का भव्य आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, जवानों सहित स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। तिरंगा यात्रा सामरिक मुख्यालय से प्रारंभ होकर रिसाली क्षेत्र से होते हुए पुनः सामरिक मुख्यालय परिसर में संपन्न हुई।

सीमा सुरक्षा बल ‘हर घर तिरंगा अभियान-2025’ नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात सभी वाहिनियों एवं नागरिकों के साथ हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। बल अपने अधिकार क्षेत्र के नागरिकों को तिरंगे (राष्ट्रीय ध्वज) का वितरण कर उन्हें घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित कर रहा है।

सीमा सुरक्षा बल ‘नक्सल विरोधी अभियान’ के साथ-साथ आम जनता की सुरक्षा के लिए भी संकल्पबद्ध है। इस अवसर पर भिलाई स्थित सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, जवानों एवं स्थानीय नागरिकों ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...