भिलाई के दो वार्डों को मिली बड़ी सौगात: 1.40 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की मिली स्वीकृति… पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पाण्डेय ने सीएम साय और उपमुख्यमंत्री साव का जताया आभार

भिलाई नगर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय के एक पत्र से भिलाई विधानसभा क्षेत्र के दो वार्डों में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। नगरीय निकाय विभाग द्वारा विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों के लिए ₹1.40 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है।

पाण्डेय ने बताया कि स्वीकृत राशि के अंतर्गत निम्नलिखित कार्य किए जाएंगे:

– वार्ड 51 (पं. दीनदयाल पुरम आवासीय योजना): मार्ग चौड़ीकरण एवं डामरीकरण हेतु ₹99.26 लाख

– वार्ड 40 (मंगल बाजार, सतनामी पारा, बप्पा ऑटो चक्की, राधाकृष्ण मंदिर, वर्मा टेंट हाउस): डामरीकृत मार्गों के नवीनीकरण हेतु ₹41.76 लाख

पाण्डेय ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्वीकृति सुशासन की सरकार की विकास प्राथमिकता का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन कार्यों से भिलाई विधानसभा क्षेत्र में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...