रेल यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किलें, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 30 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट…

रायपुर। छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 30 से ज्यादा ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। ये ट्रेनें 31 अगस्त से 15 सितंबर तक अलग-अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी। रेलवे ने बिलासपुर-झारसुगुड़ा रेलखंड पर चौथी लाइन के निर्माण कार्य के चलते यह फैसला लिया है। इससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है, खासकर पश्चिम बंगाल, बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और गोवा जाने वाले यात्रियों को ज्यादा परेशानी होगी।

रद्द ट्रेनों की सूची

  • पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस: 27 अगस्त को रद्द
  • जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस: 30 अगस्त को रद्द
  • उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस: 30 अगस्त को रद्द
  • मालदा-सूरत एक्सप्रेस: 30 अगस्त को रद्द
  • कूल्ली-शालीमार एक्सप्रेस: 29 अगस्त को रद्द
  • शालीमार-कूल्ली एक्सप्रेस: 31 अगस्त को रद्द
  • पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस: 27 और 28 अगस्त को रद्द
  • शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस: 29 और 30 अगस्त को रद्द
  • रायगढ़-बिलासपुर MEMU ट्रेनें: 31 अगस्त से 15 सितंबर तक रद्द
  • बिलासपुर-रायगढ़ MEMU ट्रेनें: 30 अगस्त से 14 सितंबर तक रद्द
  • टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस: 30 अगस्त से 2 सितंबर तक रद्द
  • बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस: 31 अगस्त से 3 सितंबर तक रद्द

रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ट्रेनों की स्थिति की जांच करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...