जल्द सभी जिलों का दौरा करेंगे नए भाजयुमो अध्‍यक्ष, कार्यभार ग्रहण समारोह में राजनांदगांव युवा मोर्चा से सांग‍ठनिक गतिविधियों और कार्यक्रमों पर की चर्चा

राजनांदगांव। नवनियुक्‍त भाजयुमो प्रदेश अध्‍यक्ष राहुल टिकरिहा के कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम में जिला युवा मोर्चा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। राजधानी में हुए इस आयोजन में सभी ने प्रदेश अध्‍यक्ष का अभिनंदन किया और उन्‍हें कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।

जिला भाजयुमो अध्‍यक्ष मोनू बहादुर सिंह ने बताया कि राजधानी में कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने जिला मोर्चा से भी चर्चा की। उन्‍होंने जानकारी दी कि वे सभी जिलों के दौरे पर निकलने वाले हैं। जल्‍द ही उनका राजनांदगांव आगमन भी होगा। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों और सांगठनिक गतिविधियों को लेकर भी उन्‍होंने मोर्चा पदाधिकारियों से चर्चा की।

आयोजन में जिले से नीरज यादव, दुर्गेश साहू, विवेक शर्मा, पिंटू वर्मा, देवा झा, करण कश्‍यप, उज्‍जवल कसेर, ज्ञानेश गुप्‍ता, चिंटू सोनकर, अनंत तिवारी, जयंत साहू, संयम शर्मा, आशुतोष सिंह, सुमित मिश्रा, यश पारख, साकेत वैष्‍णव, अंशुल श्रीवास्‍तव, अभिषेक सिंह, हिमांशु सोनवानी, अरविंद बैद, अमन जायसवाल, रवि राजपूत, नितेश नायक, अभिषेक यदु, प्रिंस प्रशांत हाथीबेड़, अमितेष झा, हर्षू चौधरी, आंजनेय शर्मा, मनीष यादव, बाबू झा, देव, खुशाल यादव, दिव्‍यांश देवांगन, राजा सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...