दुर्गवासियों को बड़ी सौगात: महाराजा चौक से बोरसी तक बनेगी फोरलेन सड़क, मंत्री गजेंद्र यादव के प्रयास से 23.96 करोड़ रुपए स्वीकृत

दुर्ग। दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में एक और फोरलेन सड़क बनाने की सौगात विष्णुदेव साय सरकार ने दुर्गवासियों को दी है। केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव के सतत प्रयास से 2024-25 के बजट में स्वीकृत कार्य को प्रारंभ करने शासन ने 23.96 करोड़ की राशि की स्वीकृति प्रदान किया है। अब टेंडर प्रक्रिया के बाद निर्माण शुरू किया जाएगा। सड़क के चौड़ीकरण होने से यहां से गुजरने वाले हजारों वाहनों का यातायात सुगम होगा।

इस स्वीकृति से दुर्ग शहर के विकास को नई गति मिलेगी। शहर के भीतरी क्षेत्र में लंबे समय से बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने में यह कार्य मील का पत्थर साबित होगा। चौड़ीकरण कार्य पूरा होने के बाद नागरिकों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और यातायात व्यवस्था सुगम होगा।

महाराजा चौक से बोरसी तक 1.80 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण के साथ-साथ जल निकासी व्यवस्था, डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट एवं सड़कों की मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वाहनों की बढ़ती संख्या तथा ट्रैफिक से बचने से उतई, पाटन क्षेत्र के नागरिक भी इसी सड़क का उपयोग करते हैं। क्षेत्र के नागरिक इस सड़क के चौड़ीकरण की मांग बरसों से कर रहे थे, उनकी लंबित मांग को प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने गंभीरता से लिया और इंजीनियर की टीम के साथ मौके का निरीक्षण कर प्रस्ताव तैयार कराये और शासन स्तर पर 23.96 करोड़ रुपये की स्वीकृति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।

मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि दुर्ग शहर के सतत विकास और नागरिकों की सुविधा हमारी पहली प्राथमिकता है। महाराजा चौक से बोरसी मार्ग का फोरलेन कार्य पूरा होने के बाद जहां ट्रैफिक का दबाव कम होगा, वहीं क्षेत्र की सौंदर्यता और यातायात व्यवस्था में भी बड़ा सुधार आएगा। इससे न केवल दुर्ग शहर के नागरिकों को राहत मिलेगी बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को भी सुगम यातायात का लाभ प्राप्त होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...