वाहन चेकिंग के नाम पर मनमानी पड़ा भारी : SSP ने TI को किया सस्पेंड, तीजा पर महिलाओं को किया था परेशान

बिलासपुर। वाहन चेकिंग के नाम पर मनमानी और तीजा पर महिलाओं को परेशान करने वाले पुलिस अधिकारी पर निलंबन की कार्रवाई हुई है। बिलासपुर के हिर्री थाना प्रभारी अवनीश पासवान को एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच (निलंबित) कर दिया है। यह कार्रवाई तब हुई, जब डिप्टी सीएम अरुण साव ने मामले की शिकायत सीधे एसएसपी से की।

दरअसल, एसएसपी ने हाल ही में सभी थाना और चौकी प्रभारियों की बैठक बुलाई थी। इसमें 20 अगस्त की रात 10:30 बजे स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि वाहन चेकिंग जरूर की जाए, लेकिन उसमें विवेक और संवेदनशीलता का इस्तेमाल हो। खासतौर पर महिलाओं, बच्चों और परिवार वालों को बेवजह रोकने या परेशान करने से बचने के निर्देश दिए गए थे।

निर्देशों के बावजूद हिर्री पुलिसकर्मी टोल प्लाजा के पास महिलाओं और परिवार वालों को बार-बार रोककर जांच कर रहे थे। कई बार स्थानीय लोग भी पुलिस की इस हरकत से नाराज हुए। शिकायतकर्ताओं ने सीधे डिप्टी सीएम और एसएसपी तक बात पहुँचाई। शिकायत के साथ-साथ इसकी तस्वीरें भी अखबारों और सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इसी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने मामले की समीक्षा की और पाया कि आदेश का पालन नहीं किया गया है। इसके बाद हिर्री टीआई अवनीश पासवान को तुरंत लाइन अटैच कर दिया गया।

त्योहारों पर संवेदनशीलता की अपील
पुलिस अधीक्षकों की बैठक में यह भी कहा गया था कि तीज-त्योहार जैसे धार्मिक अवसरों पर महिलाएं और परिवारजन बड़ी संख्या में अपने रिश्तेदारों के साथ आना-जाना करते हैं। ऐसे में वाहन चेकिंग के नाम पर उन्हें अनावश्यक रूप से रोकना और परेशान करना सामाजिक माहौल बिगाड़ सकता है। एसएसपी ने इस पूरे मामले को गंभीर लापरवाही मानते हुए साफ कहा कि आने वाले समय में अगर कोई भी थाना प्रभारी या पुलिसकर्मी ऐसे आदेशों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बीमारी ठीक करने और नौकरी लगवाने का झांसा, शासकीय...

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में बीमारी ठीक करने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म और करीब 44...

छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति अब स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा, कक्षा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, लोकपरंपराओं, इतिहास और लोकजीवन से अब स्कूली विद्यार्थी सीधे जुड़ेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित...

सीएम साय और दोनों डिप्टी सीएम के खिलाफ सोशल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने के...

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...