सीएम साय ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा – मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी पूरे भारत की आत्मा और संस्कृति पर चोट, बिहार की जनता लोकतांत्रिक तरीके से देगी जवाब

रायपुर। बिहार में मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस और आरजेडी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस और आरजेडी के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए की गई अभद्र टिप्पणी केवल एक व्यक्ति पर आघात नहीं है, यह पूरे भारत की आत्मा और संस्कृति पर चोट है।

सीएम साय ने कहा, प्रधानमंत्री का जीवन हर भारतवासी के लिए प्रेरणा है। एक साधारण परिवार से निकलकर, माँ के संघर्षों और संस्कारों से गढ़ा पुत्र आज राष्ट्र सेवा में पूरी निष्ठा से समर्पित है और विश्व मंच पर भारत का गौरव बढ़ा रहा है। इसलिए प्रधानमंत्री का अपमान वास्तव में 140 करोड़ भारतीयों की भावनाओं का अपमान है। बिहार की जनता निश्चित ही इस तरह की ओछी और नकारात्मक राजनीति को नकारेगी और लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...