CG में बंपर जॉब्स वैकेंसी: 6600 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती… 33 से अधिक कंपनी देगी जॉब… दो दिनों तक होगा रोजगार मेला का आयोजन

रायपुर। छत्तीसगढ़ रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य स्तरीय रोजगार मेला 9 और 10 अक्टूबर को रायपुर में आयोजित किया जाएगा। इस मेले में 33 से अधिक निजी (प्राइवेट) कंपनियाँ 6605 पदों पर भर्ती करेंगी।

इस रोजगार मेले में शामिल होने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को रोजगार विभाग के पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in/LandingSite/SRMList.aspx पर अपना पंजीयन कराना अनिवार्य है। केवल वही उम्मीदवार भाग ले पाएंगे जिन्होंने पोर्टल पर आवेदन किया है। यदि आप पहले से रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं हैं, तो पोर्टल पर दिए गए नहीं विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद, मोबाइल पर आए ओटीपी के जरिए अपना नाम और जिला भरकर सत्यापन करें। आपको एक आईडी और पासवर्ड मिलेगा, जिसे पहली बार लॉग इन करने के बाद बदलना जरूरी होगा। लॉग इन करने के बाद अपनी प्रोफ़ाइल पूरी करें और अपनी योग्यता के अनुसार रिक्तियों का चयन कर आवेदन जमा करें। पंजीयन के लिए आपके पास आधार नंबर, आधार से लिंक मोबाइल नंबर और योग्यता से संबंधित जानकारी होनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...