रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वांटेड ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाता था ड्रग्स, कई शहरों तक फैला है नेटवर्क

रायपुर। नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने प्रदेश के सबसे कुख्यात और वांटेड ड्रग्स तस्कर पीरंदर को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक की जांच में सामने आया है कि यह पूरा नेटवर्क पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए ड्रग्स मंगवाता था और फिर भारत के विभिन्न राज्यों में उसकी सप्लाई करता था। हर सौदे में 50 प्रतिशत रकम एडवांस में ली जाती थी और शेष भुगतान माल की डिलीवरी के बाद किया जाता था।

पीरंदर के पास से भारी मात्रा में ड्रग्स और हथियार बरामद
पुलिस ने पीरंदर की गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से 85 ग्राम हेरोइन, 90 ग्राम अफीम, 80 से ज्यादा जिंदा कारतूस और एक पिस्टल बरामद की है। पुलिस का कहना है कि पीरंदर पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड और हेड है। अब तक इस नेटवर्क से जुड़े 48 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। इसके अलावा पुलिस ने जांच को और आगे बढ़ाते हुए करीब 700 लोगों तक अपनी जांच का दायरा बढ़ाया है।

ड्रग्स सप्लाई करने के अलग–अलग तरीक़ा

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह नेटवर्क ड्रग्स सप्लाई करने के अलग–अलग तरीक़ा अपनाता था। इनमें सबसे ज्यादा इस्तेमाल ट्रांसपोर्टर लाइन का किया जाता था। इस नेटवर्क में स्थानीय लोगों को लालच और झांसा देकर शामिल किया जाता था।

ड्रग्स खरीदने और बेचने की प्रक्रिया भी बेहद चौंकाने वाली थी। तस्कर 1000 से 1100 रुपये प्रति ग्राम की दर से ड्रग्स खरीदते थे और उसे 10 हजार रुपये प्रति ग्राम तक बेचते थे।

रायपुर समेत कई शहरों में फैला है नेटवर्क
पुलिस की कार्रवाई में सामने आया है कि यह नेटवर्क रायपुर, धमतरी और बिलासपुर तक फैला हुआ था। खासकर रायपुर के कबीरनगर इलाके में पिछले 6–7 महीनों में चिट्टा और अन्य नशे के खिलाफ कई कार्रवाई की गई। इसी सिलसिले में धीरे–धीरे आरोपी पुलिस की पकड़ में आए और नेटवर्क का खुलासा होता चला गया। अब तक पुलिस ने इस नेटवर्क से जुड़े 270 ग्राम और 400 ग्राम के बड़े कंसाइनमेंट जब्त किए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...