CG – NHM कर्मी की मौत: 12 दिन से कर रहे थे आंदोलन… हार्ट अटैक से चले गयी जान… धरनास्थल पर शोक की लहर

NHM कर्मी की मौत

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में हड़ताल में बैठे एनएचएम ब्लॉक अकाउंट बीएस मरकाम की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे 12 दिनों से लगातार अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे थे। उनके देहावसान से वहां मौजूद साथियों में शोक की लहर दौड़ गई। जिसके बाद वहां मौजूद एनएचएम कर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

बताया जा रहा है कि जगदलपुर निवासी बीएस मरकाम (38) एनएचएम में ब्लॉक अकाउंट ऑफिसर के पद में पदस्थ थे, विगत 12 दिनों से एनएचएम के द्वारा अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे थे, इसी हड़ताल के दौरान शुक्रवार की सुबह अचानक घर में मरकाम को हार्ट अटैक आ गया। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मरकाम के निधन की जानकारी लगते ही साथी अस्पताल पहुंचे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...