पुजारी की हत्या मामले में बड़ा खुलासा : युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट, पत्नी के साथ था अवैध संबंध, 5 आरोपी गिरफ्तार

तखतपुर। बिलासपुर के तखतपुर में परसाकापा स्थित पाठ बाबा मंदिर के पुजारी जागेश्वर पाठक की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने हत्या में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। हत्या का मुख्य कारण पुजारी और आरोपी की पत्नी के बीच अवैध संबंध बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह तखतपुर थाना क्षेत्र के सूरीघाट में पाठ बाबा मंदिर परिसर में पुजारी की लाश खून से लथपथ मिली थी। उसके सिर पर धारदार हथियार से चोट के निशान भी मिले थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्कॉड और एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं एसएसपी राजनेश सिंह भी मौके पर पहुंचे थे।

आरोपी की पत्नी के साथ पुजारी का था अवैध संबंध
पुलिस ने शुरुआती जांच में महत्वपूर्ण सुराग जुटाए और आरोपियों की पहचान में जुट गई। मामले में जांच के दौरान पता चला कि आरोपी सुरेश धुरी की पत्नी के साथ मृतक पुजारी का अवैध संबंध था। मंदिर के सामने खेत में अधिया खेती के दौरान आरोपी सुरेश धुरी की पत्नी के साथ उसका अवैध संबंध हो गया था। इससे आरोपी और उसकी पत्नी का 6 महीने पहले सामाजिक तलाक हो गया था। आरोपी को मृतक से इसी अवैध संबंध के कारण बैर था। इसी का बदला लेने आरोपी ने शनिवार रात अपने दोस्तों के साथ पुजारी को मोटरसाइकिल की पूजा के बहाने बाहर बुलाया और वाहन उपलब्ध होने के दौरान ईंट और सस्पेंशन पाइप से हमला कर हत्या कर दी और मौके से सभी फरार हो गए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...