दुर्ग के लोगों के लिए जरूरी खबर, कल शाम को कई इलाकों में नहीं आएगा पानी

दुर्ग। नगर निगम दुर्ग के नागरिकों के लिए जरूरी खबर है। मंगलवार को शहर के कई इलाकों में शाम के वक्त नलों में पानी नहीं आएगा। नगर निगम ने आधिकारिक रूप से यह घोषणा की है।

दरअसल, मालवीय नगर चौक में स्थित 600 एमएम डायामीटर की मेन राइजिंग पाइपलाइन में पिछले कुछ समय से बड़ा लीकेज बना हुआ है। लगातार बढ़ते लीकेज को ठीक करने के लिए 2 सितंबर को 24 एमएलडी इंटकवेल को शटडाउन में लिया जा रहा है।

नगर निगम के मुताबिक, इस रिपेयर कार्य के चलते मंगलवार की सुबह तो पानी की सप्लाई सामान्य रहेगी, लेकिन शाम को शहर के कई इलाकों में जल आपूर्ति बंद रहेगी।

लीकेज की वजह से सिर्फ एक ही पाइप नहीं, उससे जुड़ी दो और पाइपलाइनों से जुड़े एरिया की टंकियां भी भर नहीं पा रही हैं। इससे घरों तक पानी पहुंचाने में दिक्कत आ रही है।

इन इलाकों में नहीं मिलेगा पानी –

पद्मनाभपुर, शक्ति नगर, हनुमान नगर, गिरधारी नगर, शंकर नगर और शनिचरी बाजार पानी टंकी से जुड़े सभी मोहल्ले में कल शाम को पानी नहीं आएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...