CG – Sex रैकेट, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर युवती करती थी ब्लैकमेल… पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sex रैकेट, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर युवती करती थी ब्लैकमेल

बलौदाबाजार-भाटापारा। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सेक्स रैकेट और साथ ही साथ रेप केस में फंसाने के नाम पर ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। इस मामले में युवती को गिरफ्तार किया गया है। आरोपिया ने भयादोहन कर लाखों रूपये की वसूली की थी। युवती का नाम अनुरिताा बंजारे 23 वर्ष है। आरोपिया ने कबूल किया है कि अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लोगों को सेक्स रैकेट, दुष्कर्म में फंसाने के नाम पर ब्लैकमेलिंग कर पैसों की मांग करती थी। बलौदाबाजार जिले के थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 261/2024 धारा 384,389,212,201,34 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर जाँच में लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, अनुरिता बंजारे द्वारा 15 फरवरी 2024 से 20 फरवरी 2024 तक कई पीड़ितों को सेक्स स्कैंडल में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया था। आरोपिया युवती ने एक पीड़ित को ऐसे ही भयादोहन कर 2,75,000 की रकम वसूली की थी। पीड़ित की शिकायत पर 384, 389, 212, 201, 34 भादवि के तहत पंजीबद्ध कर जांच में लिया।

एसपी भावना गुप्ता ने भी मामले को गंभीरता से लिया और जांच कर आरोपिया को पकड़ने के निर्देश दिये। थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा जांच विवेचना कार्रवाई करते हुए आरोपिया अनुरिचा बंजारे को पकड़ा है। पूछताछ करने पर आरोपिया ने कबूल किया कि पूर्व में गिरफ्तार लोगों के साथ मिलकर उसने कई लोगों का भयादोहन किया था। मामले में आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायालय के समस्त प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार आरोपिया का नाम

अनुरिता बंजारे उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बकरकूदा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ओडिशा के मुख्यमंत्री से मिले सीएम साय, कहा –...

रायपुर/भुवनेश्वर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों...

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...