CG में कट्टे की नोक पर लूट : नकाबपोश बदमाशों ने व्यापारी से लूटे 7 लाख, इलाके में मचा हड़कंप, 12 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर में लूट की वारदात से हड़कंप मचा हुआ है। यहां शनिवार की रात एक व्यापारी से सरेराह नकाबपोश बदमाशों ने कट्टे की नोक पर 7 लाख रुपए लूटे और फरार हो गए। बताया जा रहा है कि व्यापारी एक्टिवा से पैसे लेकर अपने घर लौट रहा था, तभी नैला के पास बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी कर फरार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन वारदात के 12 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है।

जानकारी के मुताबिक लूट की ये वारदात जांजगीर थाना क्षेत्र का है। जांजगीर में खाद एवं राइस मिल कारोबारी अरूण अग्रवाल के साथ बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात अरूण अग्रवाल अपने कारोबार से कलेक्शन में आये पैसों को लेकर एक्टिवा से घर लौट रहे थे।

रात साढ़े 9 बजे के लगभग नैला के पास दो नकाबापोश बदमाशों ने व्यापारी पर कट्टा तान दिया। बदमाशों के हाथ में कट्टा देखकर व्यापारी हड़बड़ा गया। इसी बीच एक बदमाश ने अरूण अग्रवाल को धक्का देकर गिरा दिया। इस दौरान बदमाशों ने अरूण अग्रवाल के पास रखे पैसों से भरे बैग को लूटकर फरार हो गये।

अरूण अग्रवाल ने तत्काल इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। उसने बताया कि बैग में 7 लाख रूपये थे, जिसे बदमाश कट्टा दिखाकर लूटकर फरार हो गये। घटना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने तत्काल क्षेत्र में नाकेबंदी कर फरार बदमाशों की तलाश शुरू की।

पुलिस की टीम आरोपियों का सुराग जुटाने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। लूट की इस बड़ी वारदात को लेकर एसपी विजय पांडेय ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए वे स्वयं मौके पर पहुँचे थे। बदमाशों की पतासाजी के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...