CG में खाद DAP, यूरिया को लेकर कांग्रेस करेगी बड़ा आंदोलन: 10 सितम्बर को गाड़ा बैला की रैली में पहुंचेंगे कलेक्ट्रेट

दुर्ग। आज जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू की उपस्थिति में कलेक्टर और एसपी दुर्ग को 10 सितंबर को किसानों की खाद की कमी को लेकर गाड़ा बैला रैली निकलेगी, जिसकी सूचना दे दी गयी है।

जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बताया कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। पहले किसानों को डीएपी खाद नहीं मिला। किसानों को कालाबाजारी में हजारों में डीएपी खाद लिया गया। अब फिर किसानों को यूरिया खाद नहीं मिल रही है। 266 रु की यूरिया 1500 ,2000 में लेने मजबूर हो रहे है। इसको लेकर बुधवार को कांग्रेसी किसानों के साथ गाड़ा बैला रैली निकालकर राजीव भवन से दुर्ग कलेक्ट्रेट जायेंगे।

आज ज्ञापन सूचना देने वालों में जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू सहित प्रवक्ता नासिर खोखर, गोलू अजय गुप्ता, मुकेश साहू, आनंद कपूर ताम्रकार, बिजेंद्र भारद्वाज,मोहित वाल्दे, तिलक राजपूत, अबरार पंवार, सुमित घोस असगर अली, रामकुमार सूर्यवंशी, राजेश साहू, भास्कर साहू सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...