मोर पार्षद मोर द्वार: पार्षद शैंकी बग्गा ने किया वार्डवासियों से किया सवांद… लोगों के शिकायतों और मांगों को सुनकर को तुरंत निराकरण के निर्देश दिए

राजनांदगांव। मोर पार्षद मोर द्वार के तहत पार्षद शैंकी बग्गा ने कल 11 सितंबर को राजनांदगांव शीतला माता वार्ड क्षेत्र के जनमानस से मिले और संवाद किया। साथ ही लोगों की शिकायतों और मांग को समझ कर संबंधित विभाग के अधिकारी से संपर्क कर निराकरण करने के लिए पार्षद ने निर्देशित किया।

साथ ही असंगठित और भवन निर्माण श्रमिकों के बच्चों को छत्तीसगढ़ “श्रमिक छात्रवृत्ति योजना” के तहत ₹500 से ₹10000 तक की छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए फॉर्म भरवाया। वार्ड के जनमानस को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, पीएम आवास योजना और मुद्रा योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

वार्ड नं. 24 क्षेत्र मे वार्ड वासियो को सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि आती रहे इसलिए उनके घर पहुंच कर Beneficiary Satyapan App” से उनका भौतिक सत्यापन करवाया गया। वार्ड के बीपीएल परिवार के लोगो को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के अंतरगत 500/- हर महीने का लाभ मिले उसके लिए आवेदन करवाया गया। पार्षद के द्वारा जनमानस को आयुष्मान कार्ड और 70 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिको को आयुष्मान वय वंदना कार्ड आयुष्मान ऐप से तुरंत बना के दिया गया।

पार्षद ने कहा की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में वार्ड वासियों को आर.एस.एस के बारे में बताया तथा पथ संचलन में भाग लेने के लिए गणवेश प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। जनमानस की सेवा करना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत हुं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...